फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Boat operations started in Ganga

गंगा नदी में बोट का संचालन शुरू

Thu, 24 Sep 2020 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Boat operations started in Ganga
स्वर्गाश्रम में गंगा में संचालित बोट। - फोटो : RISHIKESH
स्वर्गाश्रम में बीते छह महीने से बंद बोट का संचालन शुरू हो गया है। नावघाट स्वर्गाश्रम और शत्रुघ्नघाट मुनिकीरेती में दोनों किनारे खड़ी बोट पर्यटकों का इंतजार कर रही हैं। अभी गिने चुने पर्यटक ही गंगा नदी में बोट का लुत्फ उठा रहे हैं। बोट का संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों और बोट संचालकों की उम्मीदें जगनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बोट संचालक पवन कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण बीते मार्च महीने से बोटें बंद हैं। जुलाई और अगस्त में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बोट संचालित नहीं हुई, लेकिन अब गंगा नदी का जलस्तर कम हो गया है। जलस्तर कम होने से उन्होंने बोट का संचालन शुरू कर दिया है। अभी गिने चुने पर्यटक ही बोट में बैठ रहे हैं। भीड़भाड़ नहीं होने के कारण बोटें अभी खाली-खाली दौड़ रही हैं। अभी वही पर्यटक ही बोट का लाभ ले रहे हैं जिन्हें पैदल चलने में परेशानी हो रही है। बोटें एक दिन में करीब चार चक्कर लगा देती हैं। इस दौरान करीब पांच लीटर तेल खत्म हो जाता है। पर्यटक नहीं होने से अभी पेट्रोल का शुल्क ही वसूल नहीं हो पा रहा है। देखते हैं आगे क्या स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed