{"_id":"5d9e3bbb8ebc3e93d56ccf03","slug":"board-meeting-not-held-for-seven-months-in-doiwala-municipality-rishikesh-news-drn322316562","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह से डोईवाला नगर पालिका में नहीं हुई बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह से डोईवाला नगर पालिका में नहीं हुई बोर्ड बैठक
विज्ञापन
सी रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला नगर पालिका के सभासद दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सात माह से बोर्ड बैठक नहीं होने के संबंध में जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर से मुलाकात की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास के सचिव शैलेश बगोली से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
डोईवाला नगर पालिका के सभासद हिमांशु राणा, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, प्रियंका मनवाल, संगीता डोभाल बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर को बताया कि बीते सात माह से बोर्ड मीटिंग न कराया जाना सभासदों के अधिकारों का हनन है। इससे पूरे पालिका क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व में नगर पालिका डोईवाला के 12 सभासदों ने 18 सितंबर को बोर्ड मीटिंग कराए जाने के संबंध में पालिका प्रशासन को एक पत्र भी सौंपा। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने कोई बोर्ड मीटिंग नहीं की।