{"_id":"67eee73884b894bac900d703","slug":"board-meeting-cancelled-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-656347-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बोर्ड बैठक निरस्त, मेयर व नगर आयुक्त विवाद सुलझने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बोर्ड बैठक निरस्त, मेयर व नगर आयुक्त विवाद सुलझने की उम्मीद
Fri, 04 Apr 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर और नगर आयुक्त के बीच विवाद का पटाक्षेप होता दिख रहा है। विवाद पर चर्चा व निर्णय के लिए बुलाई गई नगर निगम बोर्ड की बैठक निरस्त कर दी गई है। मेयर का कहना है कार्य हित में बोर्ड बैठक निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।
कुछ दिन पूर्व मेयर शंभू पासवान व नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी के बीच फोन पर बहस हो गई थी। जिस पर पार्षदों ने भी नाराजगी जताई थी। वहीं दो दिन पूर्व मेयर ने पार्षदों की बैठक बुलाई थी। जिसमें करीब 30 पार्षद शामिल हुए थे। बैठक में निर्णय लिया गया था कि मामले में चर्चा के लिए बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। जिस पर बुधवार को बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तय कर जारी कर दिया गया था।
बोर्ड बैठक के एजेंडे में सिर्फ दो प्रस्ताव रखे गए थे। जिसमें एक चारधाम यात्रा तैयारियों से संबंधित था और दूसरा मेयर व आयुक्त विवाद पर चर्चा व निर्णय संबंधी था। लेकिन अब बोर्ड बैठक बुलाए जाने संबंधी निर्णय को मेयर ने वापस ले लिया है। मेयर के इस निर्णय से माना जा रहा है कि अब मेयर व नगर आयुक्त विवाद का पटाक्षेप हो गया है। जिससे निगम कर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि कार्य हित के दृष्टिगत बोर्ड बैठक निरस्त कर दी गई है। नगर निगम परिसर में जल्द निर्माण कार्य भी शुरू होने वाले हैं।