फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP is the world's largest political party

केंद्र और राज्य सरकार ने किए विकास के ऐतिहासिक काम

Mon, 02 Nov 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP is the world's largest political party
डोईवाला भाजपा मंडल के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते प्रदेश संगठन महामंत्री अजय व अन्य सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम आदमी विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। कहा कि लोगों का भरोसा मिलने पर ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।
विज्ञापन

भाजपा डोईवाला मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर और नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल ने किया। प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि 1984 में दो सांसदों से शुरूआत करने वाली भाजपा ने दो बार पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाई। कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाना समेत तमाम ऐतिहासिक काम भाजपा सरकार ने किए। द्वितीय सत्र में जितेन्द्र अग्रवाल ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की मजबूत मोदी सरकार के कारण ही देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। तृतीय सत्र में दायित्व धारी कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के उल्लेखनीय काम किए है जिससे जनता संतुष्ट है। चतुर्थ सत्र में व्यक्तित्व विकास और सोशल मीडिया विषय पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी परितोष बनगवाल ने सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, महामंत्री पंकज शर्मा, मनवर नेगी, उधम सिंह सोलंकी, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, अवतार सिंह, रोहित क्षेत्री, राजकुमार पुंडीर, सरिता जोशी, अनीता अग्रवाल, चंद्रकला ध्यानी, ममता नयाल, आशा सेमवाल, संगीता डोभाल, नरेन्द्र नेगी, जयदेव डोभाल, नीलम नेगी, लच्छीराम लोथी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed