{"_id":"618c241ba44f5e2cdb47e958","slug":"bjp-is-not-competing-with-any-party-kaushik-rishikesh-news-drn3957352117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी दल के साथ नहीं भाजपा का मुकाबला - मदन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी दल के साथ नहीं भाजपा का मुकाबला - मदन कौशिक
विज्ञापन
हर घर भाजपा का घर अभियान में लोगो के घरो पर भाजपा के पोस्टर चस्पा करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौ?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कोई भी दल भाजपा के मुकाबले में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के आर्शीवाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी। मदन कौशिक उत्साह के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
बुधवार को रायवाला क्षेत्र के प्रतीतनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने महासंपर्क अभियान का आगाज किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर भाजपा हर घर भाजपा के नारे के साथ घरों में पार्टी का ध्वज लगाने के बाद स्टीकर चिपकाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी ने प्रदेश में महासंपर्क अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि संपर्क अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के 11235 पोलिंग बूथों तक पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता काम के बल पर लोगों के बीच में जाएंगे और विकास के आधार पर वोट मांगेंगे। अभियान के दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामबहादुर क्षेत्री, प्रतीत नगर बूथ अध्यक्ष राजेश जुगलान, नीलम चमोली, रवि शर्मा, दीपक बिष्ट, दीपक रावत, आशीष जोशी, गोपाल सिंह रावत, बलविंदर सिंह, आशीष उनियाल, लक्ष्मी गुरुंग आदि थे।
विज्ञापन
घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान शुरू
बड़ासी ग्रांट से शुरू किया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। भाजपा का घर-घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम का विधानसभा क्षेत्र के बड़ासी ग्रांट से बुधवार से शुरू हो गया। बूथ अध्यक्ष के आवास पर भाजपा का ध्वज लगार अभियान की शुरूआत की गई।
बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने विधानसभा के बूथ संख्या दो बड़ासी ग्रांट से इसका शुभारंभ कराया। अभियान के शुरू होते ही कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के पत्रक वितरित किए। स्टीकर लगाकर इस बार भी बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने बताया कि माजरी ग्रांट और बालावाला मण्डल में 53 बूथों पर अभियान चलाया गया। डोईवाला मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने बताया कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है। माजरी ग्रांट मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि अभियान के तहत लोगों के घरों में जाने पर उत्साहपूर्वक लोग भाजपा के साथ जुड़े रहने का भरोसा दिला रहे है। इस दौरान दीवान सिंह रावत, दिनेश सजवाण, ममता नयाल, पंकज शर्मा, अनिल तीर्थवाल, गीताजंलि रावत, मधुबाला, उर्मिला मनवाल, संदीप पंवार, सुरेन्द्र मनवाल, अवतार सिंह, हुक्त सिंह, धर्मपाल, राजपाल आदि थे।
फोटो-
भाजपा ने शुरू किया मेरा घर भाजपा का घर अभियान
- लोगों के घरों पर चस्पा किए भाजपा का स्टीकर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने मेरा घर भाजपा का घर अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 14, 15 और 36 में अभियान चलाकर लोगों के घरों पर भाजपा के झंडे और स्टिकर चस्पा किए।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि केंद्र की मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश बहुत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। हम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। अभियान के श्रीगणेश के साथ जिस प्रकार लोग स्वयं भाजपा के झंडे और स्टीकर लगवाने के लिए आगे आए हैं। उससे साफ है कि मिशन 2022 में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि इस अभियान के जरिए भाजपा अपने नाम और चुनाव निशान को घर-घर पहुंचाने का काम करेगी। इस मौके पर अनीता तिवारी, संजीव सिलस्वाल, जगदीश जोशी, अरुण जुगलान, राजेश जुगलान, पप्पू जुगलान, सुशीला बिष्ट, लक्ष्मी, जयंती बिष्ट, आभा तिवारी, नीतू, अलका, सुमन, भगवती, भवानी देवी, भावना रस्तोगी आदि थे।