{"_id":"6290fdf675727c5184401381","slug":"bike-thief-gang-caught-by-the-police-rishikesh-news-drn412952045","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन अस्पताल की पार्किंग समेत कई स्थानों से बाइक चुराने वाला छह सदस्यों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गई 17 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए बेहद मददगार साबित हुए। इस गिरोह में शामिल सभी सदस्य हरिद्वार जिले के निवासी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के अठूरवाला निवासी राकेश नेगी ने 19 मई को हिमालयन अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 26 मई को थानो के बलबीर सिंह ने भी पार्किंग से बाइक चोरी और आशीष निवासी गुमानीवाला ने भी लालतप्पड़ से बाइक चोरी होने की शिकायत की थी।
बाइक चोरी की कई घटनाएं होने पर पुलिस ने गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर की। हिमालयन अस्पताल की पार्किंग से लेकर अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाता नजर आया, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर असद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास चोरी की हुई एक बाइक बरामद की गई। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की अन्य वारदातों और उनमें शामिल साथियों के नाम भी बता दिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 17 बाइकें बरामद करने के साथ पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों का यह गिरोह क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था।
विज्ञापन
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि आरोपियों की पहचान असद काजमी पुत्र महमूद अबरार निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर, वसीम पुत्र आलम निवासी चंद्रपुर भगवानपुर थाना मंगलौर, अमजद पुत्र शहीद अहमद निवासी मोहल्ला खुमरान पठान चौक लंढ़ौरा, मंगलौर, शौकिन पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला किला मंगलौर, साबिर पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला मलकपुर थाना मंगलौर और मिसम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला हल्का, मंगलौर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
धंधे में मंगलौर के मिस्त्री भी शामिल
आरोपी असद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह आढ़ती का काम करता था। आढ़ती के काम में नुकसान होने से उस पर कर्जा हो गया था। एक दिन वह किसी मरीज से मिलने हिमालयन अस्पताल आया था। जहां खड़ी एक बाइक पर नजर पड़ी। बाइक की एक चाबी उसके पास थी। चाबी की मदद से बाइक स्टार्ट की और लेकर चला गया। पुलिस ने बताया कि असद ने देहरादून के कई इलाकों में बाइक चोरी की हैं। इस धंधे में मंगलौर के कुछ मिस्त्री भी उसके साथ शामिल हो गए। इससे उनका गिरोह बनता चला गया। बताया गया कि वह केवल सुपर स्पेलेंडर बाइक को ही निशाना बनाता था। पुलिस ने जितनी भी बाइक बरामद की हैं उनमें अधिकांश सुपर स्पेलेंडर ही हैं।