फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Bharat Mandir College's contribution in the field of education is important'

‘शिक्षा के क्षेत्र में भरत मंदिर कॉलेज का योगदान अहम’

Sat, 28 Dec 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
'Bharat Mandir College's contribution in the field of education is important'
भरत मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मार्च पास्ट की सलामी लेते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : RISHIKESH
शिक्षा के क्षेत्र में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज का अहम योगदान रहा है। विद्यालय के अनेक छात्रों ने देश में ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। लंबे समय से यह विद्यालय होनहार विद्यार्थी तैयार कर रहा है। ये बातें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी की जरूरत है शिक्षित युवा ही आदर्श समाज का निर्माण कर सकता है। कहा कि जब शिक्षा की समाज को अत्यंत आवश्यकता थी तब भरत मंदिर इंटर कॉलेज की स्थापना हुई और लंबे समय से इस विद्यालय ने अनेक होनहार विद्यार्थियों देश को दिए। इससे पहले वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड सहित विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट से सलामी दी। छात्रों की ओर से नंदा राजजात, राजस्थानी लोक नृत्य एवं स्काउट गाइड की ओर से मीनार प्रदर्शन की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर वरुण शर्मा, वत्सल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन डीडी तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी, डीके वाष्णेय, मेजर एमसी त्यागी, डीपी रतूड़ी, रविंद्र राणा, समिति के सदस्य सुधीर कुकरेती, रामकृपाल गौतम, बंशीधर पोखरियाल, जेपी नौटियाल, पीडी अग्रवाल, विमला रावत, उषा रावत, चंद्रकांता शर्मा, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, सुनील दत्त थपलियाल, जितेंद्र बिष्ट, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विस अध्यक्ष ने की टीन शेड निर्माण की घोषणा
कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यालय स्टेडियम में टीन शेड के निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से एक-एक हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस पर विद्यालय प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा और प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने उन्हें उत्तरीय पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया।

 नंदा देवी राजजात की प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।

नंदा देवी राजजात की प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed