{"_id":"60579d068ebc3ec4ac068b08","slug":"best-to-work-for-a-safe-motherhood-safe-life-rishikesh-news-drn374362375","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक सुरक्षित मातृत्व-सुरक्षित जीवन’ के लिये कार्य करना श्रेष्ठ सेवा कार्य’-स्वामी चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक सुरक्षित मातृत्व-सुरक्षित जीवन’ के लिये कार्य करना श्रेष्ठ सेवा कार्य’-स्वामी चिदानंद
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता को सम्मानित करते आश्रमाध्यक्ष स्वामी च?
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
आशा सम्मेलन में ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली 60 आशा कार्यकर्ताओं ने सुबह योगाभ्यास किया। उसके बाद उन्हें ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी आशा कार्यकर्ता गंगा आरती में शामिल हुई।
आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से ‘एक सुरक्षित मातृत्व-सुरक्षित जीवन’ के लिए कार्य करना श्रेष्ठ सेवा है। आशा बहिनें माता के स्वास्थ्य के साथ-साथ शिशु के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। नवजात शिशुओं को रूग्णता से बचाने और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रकृति, पर्यावरण, जल और वन्य जीवन की सुरक्षा बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की मदद हेतु ‘आशा’ स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भूमिका अहम् होती है। विधायक यमकेश्वर ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आशा बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर श्री डॉ. आर कुंवर, राकेश चंद्रा, डॉ. मनोज शर्मा, दिनेश शाह, डॉ. पंकज, सीमा मेहरा, डॉ. कुमार खगेंद्र, एसएस तोमर, अनिता असवाल, अनिता कुकरेती, आशा किरन, दीपक, नरेश सकलानी, रजनी जैन आदि उपस्थित थे।