{"_id":"68f546a3a7e4bcdae206d3ab","slug":"bear-attacks-woman-in-judda-village-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-815910-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भालू ने जुड्डा गांव में महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भालू ने जुड्डा गांव में महिला पर किया हमला
Mon, 20 Oct 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड के जुड्डा गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला को ग्रामीण दो किलोमीटर पैदल चलकर कुर्सी में बिठाकर सड़क लाए। महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
रविवार सुबह करीब नौ बजे जुड्डा गांव निवासी मेघा भंडारी (42) अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर घास लेने गई थी। महिला ने जैसे ही घास काटना शुरू किया तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में मेघा के सिर में चोटें आई हैं।
मेघा के चिल्लाने की आवाज सुनकर घास लेने साथ गई सासू सुंदरी देवी के शोर मचाने पर भालू महिला को छोड़कर झाड़ियों की तरफ भाग गया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हुए। घायल महिला मेघा भंडारी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण सागर भंडारी ने बताया कि जुड्डा गांव के बच्चे इसी पैदल मार्ग से विद्यालय जाते हैं। पैदल मार्गों पर झाड़ियां उगी हुई हैं। भालू के हमले की घटना प्राथमिक विद्यालय के समीप घटी है। ऐसे में दिवाली के बाद स्कूल खुलने के बाद अभिभावक अनहोनी को लेकर चिंतित हैं।
-- -
दो किमी पैदल चलकर घायल को सड़क तक पहुंचाया
गांव में सड़क नहीं है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण महिला को दो किलोमीटर तक कुर्सी पर बिठाकर सड़क तक लाए।उसके बाद महिला को उपचार के लिए एम्स पहुंचाया गया। देर शाम घायल महिला को एम्स से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीण प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग करते आ रहे हैं।
-- -
कोट-
भालू के हमले में घायल महिला को मुआवजे देने की प्रकिया शुरू की जा रही है। वन विभाग की टीम भालू को भगाने के लिए गांव में तैनात है। टीम मौके पर गश्त कर रही है। - अनुराग जोशी, वन क्षेत्राधिकारी