फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bean river in spate due to rain lost contact of two dozen villages

बारिश से उफनाई बीन नदी, दो दर्जन गांवों का सड़क संपर्क टूटा

Thu, 29 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bean river in spate due to rain lost contact of two dozen villages
बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित बीन नदी के उफान पर आने से नदी में फंसा वाहन। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पहाड़ों पर लगातार बारिश से चीला बैराज मार्ग पर बीन नदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से यमकेश्वर ब्लॉक के दो दर्जन गांवों को सड़क सपंर्क टूट गया। नदी के तेज बहाव में फंसे पिकअप को क्रेन की मदद से निकाला गया। इसके बाद हरकत में आए वन विभाग और पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। कई घंटों नदी के दोनों ओर वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

बुधवार को चीला-बैराज मोटर मार्ग पर बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से चीला-बैराज मोटर मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सुबह करीब नौ बजे कुनांऊ गांव के देवेंद्र पयाल का पिकअप वाहन नदी में फंस गया। वाहन नदी में फंसता देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और कुनांऊ गांव के ग्रामीणों ने वाहन को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर वाहन स्वामी ने क्रेन बुलाई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत चीला-बैराज मोटर मार्ग पर बीन नदी बरसात के समय में लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। इस मार्ग से गंगाभोगपुर, किमसार, तल्ला बणांस, रामजीवाला, कांडखाल, आमकाटल, जोग्याणा, कंडरा, तालबांदनी आदि दो दर्ज से अधिक गांवों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। यही नहीं यह रुट बैराज-चीला को जोड़ने वाला भी है। इससे बाहरी प्रांतों के लोग भी हरिद्वार बाईपास के चलते इसी मार्ग का सहारा लेते हैं। बारिश के दौरान बीन नदी का जलस्तर बढ़ने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बंद हो जाती है। यहां के ग्रामीणों ने कई बार शासन-प्रशासन से बीन नदी पर स्थायी पुल बनाने की मांग की है। लेकिन मामला राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र का होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed