{"_id":"5d3619508ebc3e6ce47b1e71","slug":"bank-employees-say-1-2m-rishikesh-news-drn313837655","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का कर्मचारी बता खाते से उड़ाए एक लाख 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का कर्मचारी बता खाते से उड़ाए एक लाख 25 हजार
विज्ञापन
पीड़ित महिला संजना बिष्ट
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारी बता एक महिला के खाते से सवा लाख रुपये निकाल लिए गए। वह भी एक दो बार नहीं बल्कि सात चरणों में। पीड़ित महिला ने मामला स्थानीय पार्षद विपिन पंत को बताया, जिसके बाद पार्षद ने इसकी शिकायत बैंक मैनेजर और श्यामपुर चौकी से की। अलबत्ता, बैंक अधिकारी बैंक की कोई गलती न होना बताकर इस मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मंशा देवी गुमानीवाला निवासी संजना बिष्ट पत्नी राकेश सिंह बिष्ट का आईडीपीएल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। बीती 13 जुलाई को महिला अपने बेटे की दवा लेने ऋषिकेश बाजार पहुंची थी। दवा लेने के लिए रुपये की कमी पड़ी तो त्रिवेणी घाट स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम बूथ में कार्ड का प्रयोग किया। उनका कहना है कि पैसे निकले नहीं और खाते से तीन हजार रुपए निकलने का संदेश आ गया। इसकी शिकायत महिला ने 15 जुलाई को संबंधित बैंक को दी। इसके अलावा महिला ने टोल फ्री नंबर 18001802222 पर भी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 17 जुलाई को महिला के खाते में तीन हजार रुपए आ गए।
इसके बाद पीड़ित महिला को 21 जुलाई की दोपहर 12 बजे 6289930758 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले खुद को बैंक कर्मचारी बता उनके खाते में तीन हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए जाने की जानकारी दी। महिला को उसकी शिकायत वापस लेने की भी सलाह दी। साथ ही उनसे खाता संबंधी अन्य जानकारी झांसा देकर जुटा ली। महिला ने अनजान व्यक्ति को बैंक कर्मी समझ खाता संबंधी सभी जानकारी दे डाली।
विज्ञापन
इसके बाद फोन काट दिया गया। कुछ ही देर बाद महिला के मोबाइल पर धड़ाधड़ पैसे निकाले जाने के मैसेज आने शुरू हो गए। महिला के खाते से दो बार 20 हजार, तीन बार 25 हजार, एक बार एक हजार और एक बार नौ हजार कुल सात चरणों में पैसे निकाले गए। महिला ने घबराकर स्थानीय पार्षद विपिन पंत को मामले की जानकारी दी। पार्षद ने सोमवार को महिला के साथ जाकर पासबुक में इंट्री कराई तो उसमें भी निकासी की पुष्टि हुई। उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित बैंक मैनेजर तथा श्यामपुर चौकी में भी की है।
नहीं सुधरा एटीएम का हाल
ऋषिकेश। पंजाब एंड सिंध बैंक के त्रिवेणी घाट रोड स्थित इस एटीएम में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। मायाकुंड निवासी एक महिला के पति ने एटीएम बूथ से रुपए निकालने की कोशिश की थी। रुपये नहीं आए, जबकि खाते से कट गए। इसी तरह 13 जुलाई को भी गुमानीवाला निवासी संजना बिष्ट के खाते से बिना निकाले तीन हजार रुपए निकल गए। यहां कोई सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं। पूर्व में कोतवाल रितेश शाह ने इस पर संज्ञान लेने की बात कही थी। मगर, अमल नहीं हुआ।
ट्रू कॉलर में शो हो रही बैंक की आईडी
ऋषिकेश। 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे 6289930758 नंबर से पीड़ित महिला संजना बिष्ट को कॉल आया। लेकिन ट्रू कॉलर में आईडी फर्जी पाई गई। दरअसल ठगी करने वाले ने इस नंबर को ट्रू कॉलर पर पंजाब नेशनल बैंक नाम से दर्ज किया हुआ है।
इसमें बैंक की किसी भी प्रकार की गलती नहीं है। महिला के साथ ठगी हुई है। महिला को सुझाव दिया गया है कि वह ठगी मामले में एफआईआर दर्ज कराएं।
एपी कुड़ियाल, बैंक मैनेजर पीएनबी, आईडीपीएल शाखा।