{"_id":"612947028ebc3ee2141b4ad9","slug":"badrinath-gangotri-road-closed-operation-of-roadways-and-private-buses-stopped-rishikesh-news-drn388696157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ, गंगोत्री मार्ग बंद, रोडवेज और प्राइवेट बसों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ, गंगोत्री मार्ग बंद, रोडवेज और प्राइवेट बसों का संचालन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी और कौडियाला के पास अवरुद्ध होने और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के आगराखाल के पास अवरुद्ध होने से शुक्रवार को ऋषिकेश का श्रीनगर गढवाल और देवप्रयाग से संपर्क कटा रहा। जिन लोगों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी थी वह वैकल्पिक मार्गों से गए। बाकी ऋषिकेश में मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन से तोताघाटी, कौडियाला, सिंगटाली, शिवपुरी में अवरुद्ध था। शुक्रवार को भी मार्ग के अवरुद्ध होने के कारण वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। वहीं तड़के चार बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आगराखाल के पास ताछुला में बंद होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं हो सका। सूचना मिलने के बाद ऋषिकेश से घनसाली, गुप्तकाशी, गोपेश्वर, उत्तरकाशी, पांडुकेशर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोका गया। वहीं देहरादून बागेश्वर, मंडल, हापला, नागचूलाखाल, बीरोंखाल, तिरपालीसैंण, प्रतापनगर, सेम मुखेम, रणाकोट और हरिद्वार से भटवाड़ी, औली जाने वाली रोडवेज बसों को ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे में रोककर साढ़े नौ बजे यात्रियों को टिकट का पैसा वापस करवाकर उन्हीं बसों से उन्हें वापस भिजवाया गया। वहीं टीजीएमओ, यातायात, रुपकुंड पर्यटन विकास समिति और जीएमओयू की बसों का संचालन बंद रहा था। बदरीनाथ राजमार्ग के तोताघाटी और कौडियाला के पास अवरुद्ध होने से प्राइवेट बसें नरेंद्रनगर, चंबा, भागीरथीपुरम, मलेथा होकर श्रीनगर गोपेश्वर जा रही थी। प्राइवेट बसों कां संचालन ठप होने से आईएसबीटी स्थित टीजीएमओ के बुकिंग काउंटर पर ताले लटके रहे। वहीं लोनिवि एनएच श्रीनगर गढवाल के अपर सहायक अभियंता सोहनलाल ने बताया कि बदरीनाथ राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम छह बजे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। तोताघाटी के पास छोटे वाहन मलबे के ऊपर से गुजर रहे हैं। भारी वाहनों के लिए अनुमति नहीं है।
पुलिस ने ब्रह्मपुरी से लौटाए वाहन
- बदरीनाथ हाईवे के कौडियाला और तोताघाटी में बंद होने के कारण देहरादून से रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, गोपेश्वर जाने वाले छोटे वाहनों को पुलिस ने ब्रह्मपुरी से वापस लौटाया। वहीं भारी वाहनों को भद्रकाली के माचिस फैक्टरी के पास खड़ा किया गया। टिहरी की ओर जाने वाले वाहनों भद्रकाली से वापस लौटाया गया। केवल नरेंद्रनगर और कुंजापुरी जाने वाले लोगों को ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
इन वैकल्पिक मार्गों का कर सकते हैं उपयोग
- देवप्रयाग, श्रीनगर जाने के लिए- गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, गैंडखाल, जाखणीखाल, अमोला, दाबड़ खंडकांडी, ब्यासघाट, देवप्रयाग, श्रीनगर ।(छोटे वाहनों के लिए)
- सतपुली, बीरोंखाल जाने के लिए- गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, गैंडखाल, सिलोगी, द्वारीखाल, गूमखाल, सतपुली।(छोटे बड़े वाहन)।
- लैंसडौन जाने के लिए-गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, गैंडखाल, सिलोगी, द्वारीखाल, गूमखाल, जयहरीखाल, लैंसडौन।(छोटे बड़े वाहन)।