{"_id":"680408736c96a7f0d5087e16","slug":"ayush-is-in-third-place-in-the-state-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-669212-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रदेश में तीसरे स्थान पर आयुष, पिता परिवहन विभाग में ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रदेश में तीसरे स्थान पर आयुष, पिता परिवहन विभाग में ड्राइवर
Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आयुष रावत ने प्रदेश की सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। आयुष के पिता परिवहन विभाग में चालक हैं। आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता, पिता और गुरुजनों को दिया है।
आयुष रावत ने बताया कि उन्होंने स्वाध्याय से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इंटरमीडिएट में 484 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड की सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बताया कि उनके पिता बालम सिंह रावत परिवहन विभाग में चालाक हैं। उनकी माता अनीता रावत गृहिणी हैं। उनकी दो बड़ी बहने हैं। एक बहन ने एमकॉम की शिक्षा प्राप्त की है। दूसरी बहन ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।
आयुष ने बताया कि भौतिक विज्ञान में 97 अंक, हिंदी में 100, गणित में 98, अंग्रेजी में 90 और रसायन विज्ञान में 99 अंक हैं। वह कक्षा चार से सेल्फ स्टडी में जुटे हुए हैं। उनका लक्ष्य इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने का है। आयुष रावत की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी गई।