फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Auditions for Janmashtami Cultural Programs Begin at Madhuban Ashram

Rishikesh News: मधुबन आश्रम में जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ऑडिशन शुरू

Thu, 20 Aug 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 20 Aug 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Auditions for Janmashtami Cultural Programs Begin at Madhuban Ashram
-पहले दिन ग्रुप गायन में जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चार दिन चलेगा चयन कार्यक्रम
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नव मधुबन आश्रम ट्रस्ट में आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूली बच्चों के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। ऑडिशन के पहले दिन ग्रुप गायन में जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को ऑडिशन कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज और समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मधुबन आश्रम की ओर से पिछले 35 वर्षों से आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ ही आध्यात्मिक और संस्कारपूर्ण वातावरण से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। चार दिवसीय ऑडिशन कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के लिए बच्चों का चयन किया जा रहा है। ऑडिशन के दूसरे दिन ग्रुप डांस के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। मौके पर अजीत दास प्रभु, मुकुल शर्मा, राहुल पोखरियाल, अंकित, राज किशोर, गंगा प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed