फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   attack of leopard on women

गुलदार ने महिला पर किया हमला

Tue, 19 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 19 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
attack of leopard on women

न्याय पंचायत रानीपोखरी में गुलदार ने शौच के लिए जा रही महिला को अचानक हमला कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। जख्मी हालत में महिला को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में गुलदार के हमले की पहली घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


ग्रामसभा रैनापुर क्षेत्र में सरिता देवी 40 पत्नी प्रेमदास निवासी पुराना चूना भट्टा सोमवार देर शाम घर से शौच के लिए निकली। जैसे ही वह खेत में पहुंची, तभी पीछे से अचानक आए गुलदार ने हमला बोल दिया। अप्रत्याशित घटना से खौफजदा महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ देख गुलदार भाग खड़ा हुआ। क्षेत्रवासी नवीन चौधरी, पंकज यादव आदि जख्मी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि शरीर पर पंजे के निशान है। बहरहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानो वन रेंज के क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र नेगी नेगी ने बताया गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची। आसपास कांबिंग की गई लेकिन गुलदार नजर नहीं आया। घटना आरक्षित वन क्षेत्र में नहीं हुई है। मंगलवार को सुरक्षा के दृष्टिगत टीम गश्त करेगी।



हाईवे पर धमका हाथी
सोमवार दोपहर दून-डोईवाला हाईवे पर मणीमाई मंदिर के पास एक हाथी आ धमका। इससे लोग दहशत में आ गए। बीच रास्ते में हाथी के चहलकदमी करने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। गनीमत रही कि हाथी कोई नुकसान पहुंचाए बिना कुछ देर बाद जंगल की ओर रवाना हो गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed