{"_id":"6ad37d391c8f3770a60a860a","slug":"athletes-showcased-their-prowess-at-the-colleges-annual-sports-meet-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-147802-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sat, 17 Oct 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
- 800 और 200 मीटर दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जीते पदक, प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने विजेताओं को किया सम्मानित
डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में आयोजित किए गए वार्षिक क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों ने दमखम दिखाया।
शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रो संगीता गुप्ता, उपनिदेशक प्रो. ममता ड्यूंडी और प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। क्रीड़ा सचिव डॉ पूनम रावत के दिशा निर्देशन में खेल प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सागर प्रथम, उपलक्ष्य द्वितीय और ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, कविता द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं। वहीं, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रोहित बिष्ट प्रथम, गौरव नेगी द्वितीय और बृजेश सिंह तृतीय बालिका वर्ग में राधिक प्रथम, अंजलि द्वितीय और कनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक छात्रा वर्ग में श्रुति प्रथम, सोनम द्वितीय और जश्नप्रीत तृतीय व छात्र वर्ग में आर्यन प्रथम, गौतम द्वितीय और फारूख तृतीय रहे। वहीं, लंबी कूद बालक वर्ग में मोहित प्रथम, आशुतोष द्वितीय और संदीप तृतीय, छात्रा वर्ग में सृष्टि प्रथम, राधिका द्वितीय और रिमझिम तृतीय, ऊंची कूद में बालक वर्ग में संदीप रावत प्रथम, गौरव द्वितीय और आदर्श तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में मानसी गुसाईं प्रथम, सृष्टि द्वितीय और रिमझिम तृतीय, चक्का फेंक छात्रा में जिया प्रथम जश्नप्रीत कौर द्वितीय, सृष्टि तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ छात्र में रोहित बिष्ट, उपलक्ष्य और बृजेश के अलावा छात्रा वर्ग में सोनम, नंदिनी और निलाशिखा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। भाला फेंक में छात्र में गौतम, लखविंदर और युवराज के अलावा छात्रा वर्ग में जिया, नंदिनी और सुमैया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर है। समापन पर प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने विजेताओं को सम्मानित किया।