{"_id":"5f78c7888ebc3e9b9a4fa4a3","slug":"arto-breaks-fast-on-11th-day-rishikesh-news-drn357975785","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने 11वें दिन तुड़वाया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने 11वें दिन तुड़वाया अनशन
विज्ञापन
जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते एआरटीओ अरविंद पांडेय।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में दलालों का प्रवेश बंद करने की मांग को लेकर 11 दिन से अनशन कर रहे संजीव रावत का आमरण अनशन एआरटीओ प्रशासन ने जूस पिलाकर खत्म करा दिया। संजीव अन्य समर्थकों के साथ हरिद्वार रोड पर पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के बाहर धरना दे रहे थे।
एआरटीओ कार्यालय में दलालों का प्रवेश बंद कराने, मोटर ट्रेनिंग स्कूलों को रिफ्रेशर कोर्स का सर्टिफिकेट देने की मान्यता खत्म करने, अन्य प्रकरणों सहित कुछ छह सूत्री मांगों को लेकर 23 सितंबर से गंगानगर निवासी संजीव रावत आमरण अनशन कर रहे थे। संजीव की तबियत बिगड़ने पर प्रशासन की ओर से उन्हें राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया था। कई पार्टियों ने भी हरिद्वार रोड स्थित धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया था। आरटीओ देहरादून और एआरटीओ ऋषिकेश की ओर से भी जवाब भेजा गया था, जबकि संजीव रावत का कहना था कि उन्हें किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया।
दोपहर एक बजे एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय ने जूस पिलाकर संजीव रावत का अनशन तुड़वाया। एआरटीओ ने बताया कि संजीव रावत की ओर से ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। इस अवसर पर गौरव, आम आदमी पार्टी के विजय पंवार, संजय सिल्सवाल, विजय आजाद, ज्ञान रावत, उमंग देवरानी मनोज कोटियाल, आशुतोष जुगरान आदि मौजूद थे।