फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Arrangements will be done in Kumbh Mela: IG

कुंभ मेेले में व्यवस्थाएं होंगी चाकचौबंद : आईजी

Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Arrangements will be done in Kumbh Mela: IG
देहरादून रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में कुंभमेले की तैयारियों को लेकर बैठक लेते आईजी संजय गुंज्य? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर तीर्थनगरी में कुंभ मेला अधिकारी आईजी संजय गुंज्याल ने ऋषिकेश जनप्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने कुंभ मेला अधिकारी को शहर की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराकर कुंभ बजट से इनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वांइट में बैठक में व्यापारियों ने कहा कि कुुंभ मेला को शुरू होने में महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तीर्थनगरी में कुंभमेला की व्यवस्थाएं चौपट हैं। ऋषिकेश में पार्किंग नहीं होने से जाम लगा रहता है। पार्किंग नहीं होने से कोई भी यात्री ऋषिकेश बाजार में नहीं ठहरता है, जिसका असर यहां के व्यापार पर पड़ता है। व्यापारियों ने त्रिवेणीघाट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अस्थायी चौकी की व्यवस्था, जल पुलिस और गोताखोरों की मांग की है। सुरक्षित घाट, महिलाओं के लिए चेजिंग रूम की भी मांग की। इसके अलावा व्यापारियों ने मुनिकीरेती क्षेत्र में जानकीसेतु के समीप पुलिस चौकी, जानकीसेतु पर लाइटिंग की व्यवस्था और शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की। व्यापारियों ने मेला अधिकारी को एनएच और बाजार में व्यवस्थित डिवाइडर बनाए जाने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

आईजी संजय गुंज्याल ने व्यापारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कुंभमेला दृष्टिगत ऋषिकेश बाजार में व्यवस्थायें चाकचौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। आईजी ने मुनिकीरेती क्षेत्र में जानकीसेतु और त्रिवेणीघाट में अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की बात कही। इस मौके पर कुंभमेला एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी, सीओ वंदना वर्मा, सीओ प्रकाश देवली, सीओ डीसी ढौंडियाल, कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह, व्यापारी राजकुमार अग्रवाल, हेमंत डंग, अमित सक्सेना, ललित सक्सेना, नितिन गुप्ता, रामचौबे, पंकज गुप्ता, आशु चावला, मनोज कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे। उसके बाद कुंभमेला आईजी ने लक्ष्मणझूला थाना में स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक में गढ़वाल तीर्थाटन, पर्यटन व योग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह रावत ने आईजी से जानकीसेतु के पास जहां पुलिस पिकेट बना है वहां पर कुम्भ बजट से पक्की चौकी की मांग, सीसीटीवी कैमरे, बोट एंबुलेंस, जल पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था का प्रबंधन, क्षतिग्रस्त स्नान घाटों और नीलकंठ मोटर मार्ग को जीर्णोंद्धार करने की मांग की है। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों ने कुंभमेला दृष्टि लक्ष्मणझूला पुल पर यथावत आवाजाही रहने की बात की है। आईजी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर शासन स्तर पर बात की जाएगी। इस मौके पर इंद्रप्रकाश अग्रवाल, जयेश झा, रुदल यादव, आदेश तोमार, जितेंद्र धाकड़, देवेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed