{"_id":"65677f16c7daee0cde030ebb","slug":"aparajita-program-was-organized-by-amar-ujala-foundation-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-297692-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों से रूबरू हुईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों से रूबरू हुईं छात्राएं
विज्ञापन
Iअमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी जानकारियां
I
I
I
Iश्री भरत मंदिर इंटर काॅलेज में 300 से अधिक छात्राओं ने किया प्रतिभागI
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों और इस दौरान बरते जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजे सिंह ने मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से आंखों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
श्री भरत मंदिर इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रियंका गोयल ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और इस दौरान बरते जाने वाले एहतियात की जानकारी दी। मासिक धर्म के दौरान सफाई आदि का विशेष ध्यान रखे जाने को कहा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. शिल्पी अग्रवाल ने छात्राओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी ) के बारे में विस्तार से बताया। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि पीसीओडी महिलाओं में एण्ड्रोजन की अधिकता से होने वाला विकार हैं। पीसीओडी के लक्षणों में अनियमित माहवारी, दर्दभरा व लंबा मासिक धर्म, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और संतान प्राप्ति में कठिनाई होना है।
विशेषज्ञों ने छात्राओं को टाइप-2 डायबिटिज, मोटापा, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, हृदय की समस्याएं, अवसाद की समस्या और एंडोमेट्रियल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी। छात्राओं ने महिला चिकित्सकों से सवाल पूछे। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डाॅ. सुनील थपलियाल ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में रंजन अणथ्वाल और विकास ने सहयोग किया।