{"_id":"6536b45c0fedc2dfb007afd6","slug":"anuradha-patnaik-joint-secretary-ministry-of-health-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-273026-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संयुक्त सचिव ने किया एम्स की व्यवस्थाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संयुक्त सचिव ने किया एम्स की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
Iसंस्थान की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा कीI
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराधा पटनायक ने एम्स ऋषिकेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा र संस्थान की अब तक की प्रगति की समीक्षा भी की।
सोमवार को संयुक्त सचिव आराधना पटनायक के एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने एम्स स्थित सेंट्रल ड्रग स्टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के सब जोनल ऑफिस, फार्माकोलॉजी विभाग, संस्थान की स्किल लैब व टेलिमेडिसिन सेंटर का निरीक्षण किया।
साथ ही एम्स के ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाएं देखी। इसके अलावा एम्स में निर्माणाधीन पीडियाट्रिक इमरजेंसी सेंटर व ट्रॉमा बिल्डिंग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एम्स निदेशक कार्यालय स्थित बोर्ड रूम में रिव्यू मीटिंग ली और संस्थान की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मौके पर मौजूद संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस मौके पर डीन रिसर्च प्रो. शैलेंद्र हांडू, डीन एग्जामिनेशन डॉ. प्रशांत पाटिल, प्रभारी डीडीए डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा, डीएमएस डाॅ. भारत भूषण, आयुष्मान भारत योजना के नोडल ऑफिसर डाॅ. मोहित धींगरा, फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. पुनीत धमीजा, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।