फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Animals will be examined in modern diagnosis center

Rishikesh News: आधुनिक डायग्नोसिस सेंटर में होगी पशुओं की जांच

Fri, 22 Mar 2024 03:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Animals will be examined in modern diagnosis center
पशुलोक में पशुओं की जांच के लिए अत्याधुनिक डायग्नोसिस सेंटर बनाया जा रहा है। करीब 5.75 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। डायग्नोसिस सेंटर के निर्माण के बाद पशुओं की अत्याधुनिक मशीनों से जांच भी होगी।
विज्ञापन


पशुलोक स्थित भेड़ एवं ऊन प्रसार संस्थान में राज्य गठन से पहले की प्रयोगशाला हैं। इन प्रयोगशालाओं में जो जांच की मशीनें हैं वह काफी पुराने वर्जन की हैं। ऐसे में पशुपालन निदेशालय की ओर से अत्याधुनिक डायग्नोसिस सेंटर बनाया जा रहा है। सेंटर का भवन बनने के बाद उसमें अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इस सेंटर के निर्माण होने के बाद यहां पर पशुओं की जांचें हो सकेंगी। वर्तमान संस्थान के पास पशुओं के एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन




-----

डायग्नोसिस सेंटर में ये सुविधा होंगी



रेडियोलॉजी (एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड), फॉरेंसिक लैब, प्रशिक्षण कक्ष, नमूना एकत्रीकरण कक्ष, प्रतीक्षालय आदि।

------



20 किलोवाट का लगेगा सोलर प्लांट



पशुलोक स्थित भेड़ एवं ऊन प्रसार संस्थान में पशुपालन विभाग की ओर से 20 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने की योजना है। डायग्नोसिस सेंटर के निर्माण होने के बाद इसकी छत पर विभाग की ओर से सोलर प्लांट लगाया जाएगा। सोलर प्लांट से तैयार होने वाली बिजली से संस्थान का परिसर जगमग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



संस्थान के परिसर में डायग्नोसिस सेंटर निर्माण किया जा रहा है। सेंटर के निर्माण होने के बाद अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। पशुओं की कई तरह की जांच करनी आसान हो जाएंगी। - अभय गर्ग, परियोजना प्रबंधक भेड़ एवं ऊन प्रसार संस्थान पशुलोक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed