{"_id":"693dd145bf0d3d9e4a059013","slug":"animals-moving-towards-population-to-satisfy-hunger-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-856158-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भूख मिटाने जंगल छोड़ आबादी की ओर बढ़ रहे जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भूख मिटाने जंगल छोड़ आबादी की ओर बढ़ रहे जानवर
Sun, 14 Dec 2025 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
थानो रेंज में भूमिया मंदिर के पास एयरपोर्ट रोड पर कैंप रिजॉर्ट संचालकों की ओर से फेंका गया अप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर वन्यजीवों की हलचल का बड़ा कारण होटल व रिजॉर्ट का बचा भोजन जंगल में फेंका जाना भी बन रहा है। थानो भोगपुर के साथ ही यमकेश्वर के हेंवलघाटी क्षेत्र में रिजाॅर्ट और कैंपों से निकलने वाले अपशिष्ट को वन क्षेत्रों में फेंका जा रहा है, जिसे खाने के लिए जंगली जानवर आबादी क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं।
थानो में सूर्यधार, भोगपुर क्षेत्र में बागी, भोपालपानी के साथ ही यमकेश्वर विकासखंड के हेंवल नदी तट पर बसें अधिकांश रिजाॅर्ट व कैंपों से निकलने वाले सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ खाना, मटन से निकलने वाली हड्डी और डिस्पोजल को नजदीक के वन भूमि में फेंका जा रहा है।
थानो रेंज में भूमिया मंदिर के पास एयरपोर्ट रोड पर रिजाॅर्ट व कैंप संचालकों की ओर से पार्टी के बाद के जूठन व अवशेष कट्टे में भरकर सड़क किनारे फेंके गए हैं। रात को वन्यजीव इन कट्टों को फाड़कर इनके अंदर रखे अवशेष खाते हैं। इस जगह से सटे कुड़ियाल गांव में कई बार गुलदार के दिखने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
भोगपुर निवासी सुधीर जोशी ने वन क्षेत्राधिकारी थानो को पत्र भेजकर कैंप रिजार्ट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, यमकेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंदूड़ी के पूर्व प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि हेंवल नदी से सटे कई कैंप व रिजाॅर्ट संचालक की ओर से खराब रसद सामग्री, सब्जी के अवशेष या तो जंगल में फेंके जा रहे हैं या फिर उन्हें हेंवल नदी में बहाया जा रहा है। यहां भी रसद, बचा हुआ खाना और सब्जियों के अवशेष खाने के लिए रिजाॅर्ट और कैंपों के पास रात को वन्यजीव पहुंच रहे हैं।
-- -
कोट
- थानो वन क्षेत्र में जो भी रिजाॅर्ट कैंप संचालक बची हुई खाद्य सामग्री और डिस्पोजल फेंक रहे हैं उन्हें चिह्नित कर जुर्माना लगाया जाएगा। वन क्षेत्र में जहां-जहां खाद्य सामग्री फेंकी गई है उसे साफ करवाया जाएगा। - नत्थीलाल डोभाल, रेंजर थानो रेंज
-- -
- कैंप और रिजाॅर्ट संचालक कहां-कहां अपशिष्ट फेंक रहे हैं, इस बात की जानकारी के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। कैंप और रिजाॅर्ट के पास अपशिष्ट फेंका हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग जोशी, रेंजर लालढांग रेंज