{"_id":"6a43e2c3be488a322b05a9ef","slug":"an-hour-of-heavy-rain-made-the-weather-pleasant-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-143265-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एक घंटे की झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एक घंटे की झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Tue, 30 Jun 2026 09:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
एक घंटे की झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उसम से राहत मिल गई। बारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से वहां भी लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। किसानों ने बताया कि फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभकारी है। यदि आने वाले दिनों में भी नियमित और संतुलित बारिश होती रही तो फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में नमी बढ़ने के साथ हरियाली लौटने लगेगी। मौसम विभाग ने बुधवार से रविवार तक गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसे देखते हुए लोगों ने रेनकोट और छातों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने भी बारिश का आनंद लिया और तेज धूप व गर्मी से राहत महसूस की।