{"_id":"6240882dcbe27b0128470aca","slug":"amitabh-bachchan-kbc-s-promo-suits-at-hotel-natraj-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में 'बिग बी': नटराज होटल पहुंचे अमिताभ बच्चन, केबीसी का प्रोमो हुआ सूट, सुनील ग्रोवर ने यहां की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी में 'बिग बी': नटराज होटल पहुंचे अमिताभ बच्चन, केबीसी का प्रोमो हुआ सूट, सुनील ग्रोवर ने यहां की गंगा आरती
Sun, 27 Mar 2022 09:23 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:23 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन रविवार को स्व. इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित नटराज होटल पहुंचे। होटल में कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो सीन सूट किए गए। अमिताभ बच्चन इन दिनों यहां एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं फिल्म में सह कलाकार की भूमिका निभा रहे सुनील ग्रोवर ने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर गंगा आरती की।
विज्ञापन
ऋषिकेश में अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी में इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान दूसरे दिन महानायक ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का प्रोमो शूट किया। वहीं फिल्म के सहकलाकार सुनील ग्रोवर ने परमार्थ निकेतन आश्रम में संध्या कालीन गंगा आरती की।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 12 बजे अमिताभ बच्चन स्व. इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित नटराज होटल पहुंचे। होटल में कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो सीन सूट किए गए। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन इन दिनों तीर्थ नगरी में एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबई न जा पाने के कारण उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का प्रोमो होटल में ही शूट किया। करीब शाम चार बजे तक चले शूट के बाद वे नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
होटल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिली। लेकिन उनके प्रशंसकों ने दूर से ही उनकी झलक देखी। उनके आसपास सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाया हुआ था। वहीं फिल्म में सह कलाकार की भूमिका निभा रहे सुनील ग्रोवर और फिल्म के अन्य सदस्यों ने शाम स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित संध्या कालीन गंगा आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन