{"_id":"22d90f9d0c2191052a2ad75913da5aa2","slug":"american-ambasder-enjoyed-rafting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राजदूत ने परिवार संग उठाया राफ्टिंग का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राजदूत ने परिवार संग उठाया राफ्टिंग का लुत्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
मुनिकीरेती। परमार्थ निकेतन आश्रम में आए भारत में अमेरिका के राजदूत रिर्चड राहुल वर्मा ने बुधवार को पत्नी, बच्चे, बहन और बहनोई संग शिवपुरी से परमार्थ निकेतन गंगा घाट तक रीवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया।
वर्मा ने कहा कि तीर्थनगरी की वादियों ने उनका और उनके परिवार वालों का मनमोह लिया है। गंगा की निर्मल और स्वच्छ जलधारा हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है।
उन्होंने कहा कि मौका मिला तो वह दोबारा तीर्थनगरी घूमनेे आएंगे। सोमवार को परिवार संग तीर्थनगरी घूमने आए अमेरिका राजदूत बुधवार शाम परमार्थ निकेतन आश्रम से परिवार संग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।