फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Aman Bhatt, a student of Pandit Lalit Mohan Sharma

Rishikesh News: सा रे गा मा पा... में अमन भट्ट का टॉप 30 में चयन

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aman Bhatt, a student of Pandit Lalit Mohan Sharma
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि ऋषिकेश में खुशी की लहर
विज्ञापन




अल्मोड़ा के जागेश्वर के रहने वाले हैं अमन

पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के छात्र अमन भट्ट का जी टीवी के रियलिटी शो सा रे गा मा पा के टॉप 30 में चयन हुआ। छात्र के टॉप 30 में चयन होने पर एसडीएस विवि परिसर में खुशी की लहर है। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने छात्र को बधाई दी है।



अमन भट्ट ने बताया कि वह एसडीएस विवि से चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। संगीत के क्षेत्र में ही वह कैरियर बनाना चाहते हैं। कहा जी टीवी के सा रे गा मा पा रियलिटी शो के लिए पहला ऑडिशन देहरादून में हुआ। यहां चयन होने पर दूसरा ऑडिशन मुंबई में हुआ था। वह उत्तराखंड के अकेले प्रतिभागी थे। ऑडिशन राउंड में सिल्वर मेडल प्राप्त करने के बाद उनका चयन टॉप 30 में हुआ है। अमन ने बताया कि जब वह तीन साल के थे उनके पिता कृष्ण भट्ट का निधन हो गया था। उनकी मां तारा देवी भट्ट ने गृहणी होते हुए कठिन मेहनत कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


अमन का मूल गांव अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर है और जन्म ऋषिकेश में हुआ है। वह विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं। संगीत विभाग की विभाग अध्यक्ष डाॅ. शिखा ममगाईं और प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह रावत, प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा, प्रो. दिनेश चंद्र गोस्वामी, प्रो. कंचन लता सिन्हा, डाॅ. अशोक कुमार मेंदोला ने अमन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






कई बार हुआ ऑडिशन में बाहर, हार नहीं मानी



अमन ने बताया कि उसने रियलिटी शो राइजिंग स्टार, इंडियन आइडल आदि में 10 से अधिक बार ऑडिशन दिया। लेकिन हर बार ग्राउंड ऑडिशन में बाहर हो जाता था। पर इससे वह कभी निराश नहीं हुआ। अमन ने बताया कि संगीत की प्रेरणा उसे अपनी बड़ी बहिन बबीता भट्ट से मिली। बबीता राजस्थान में संगीत शिक्षिका हैं। अमन की दूसरी बहिन अंजलि भी हरिद्वार में संगीत शिक्षिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed