{"_id":"65dce096db5aa2b751011734","slug":"along-with-laying-the-sewer-line-the-executing-agency-will-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-358845-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेगी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेगी सीवर लाइन
विज्ञापन
I- ग्रामीण क्षेत्र ऋषिकेश में लगभग 460 करोड़ रुपये की सीवर योजना स्वीकृत
I
I
I
I- बापूग्राम में आयोजित बैठक में जल निगम के अधिकारियों ने दी जानकारीI
ऋषिकेश ग्रामीण क्षेत्र में 460 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछेगी। कार्यदायी संस्था सीवर लाइन बिछाने के साथ ही उपभोक्ताओं के घरों में सीवर का कनेक्शन करेगी।
सोमवार को बापूग्राम स्थित नगर निगम उप कार्यालय में जल निगम की ओर से बैठक आयोजित की गई। सीवर सुविधा से वंचित ग्रामीण इलाकों में सीवर लाइन बिछाए जाने को लेकर चर्चा की गई। निवर्तमान पार्षदों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने की योजना दो दशक पहले स्वीकृत हो चुकी है। इसके लिए पूर्व में जल निगम की ओर से सर्वे किया जा चुका है। लेकिन अभी तक सीवर लाइन नहीं बिछाई गई।
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र ऋषिकेश में लगभग 460 करोड़ रुपये की सीवर योजना स्वीकृत है। सीवर के कनेक्शन तक का सारा व्यय विभाग करेगा। सीवर लाइन बिछाने के दौरान क्षेत्र की सड़कों और नालियों का पुनर्निर्माण जल निगम की ओर से किया जाएगा। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंजीनियर दीपक वत्स, धर्मेंद्र कुकरेती, संदीप कुमार, रविंद्र राणा, सुरेंद्र प्रताप सिह, विजय बडोनी,सुभाष वाल्मीकि, जयेश राणा, राधा रमोला, सुंदरी कंडवाल, बृजपाल राणा, निखिल बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।