फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Allegations of lockout in the admission process.

प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, तालाबंदी

Thu, 25 Jul 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Allegations of lockout in the admission process.
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठाए और समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के तमाम कार्यकर्ता बुधवार को डोईवाला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए और प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज के द्वार पर सांकेतिक तालाबंदी भी की। छात्र नेता सावन राठौर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया में मनमाना रुख अपना रहा है। पहली वरीयता सूची के प्रवेश के बाद दूसरी सूची का प्रवेश होता है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा हैं। वरिष्ठ नेत्री सुरेखा राणा ने कहा कि कला, विज्ञान और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में एडमिशन के लिए एक ही नियम बनाने चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि सागर मनवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष यादव, युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल सैनी, आसिफ हसन, रोहन कुमार, मेहरबान अली, सुभाष सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए सभी कक्षाओं में प्रवेश पारदर्शिता से किए जा रहे हैं। वरीयता सूची में आने वालों को ही प्रवेश दिया गया है। वरीयता सूची मानक के अनुसार तैयार की गई हैं। यदि छात्रों की प्रवेश से संबधित कोई समस्या है तो उसका निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एमसी नैनवाल, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed