{"_id":"67c75dc2881e5651890c87f8","slug":"allegation-of-fraud-of-rs-120-crore-case-registered-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-633664-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज
Wed, 05 Mar 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में रानीपोखरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विनीत कुकरेती निवासी धर्मपुर देहरादून ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में विनीत ने बताया कि पिछले साल एक अगस्त को दिनेश राणाकोटी निवासी वार्ड नंबर 35 दीपनगर अजबपुर कला देहरादून, परेश्वर जोशी उर्फ गुड्डू जोशी निवासी मियांवाला देहरादून और दुर्गेश थपलियाल द्वारा मौजा सनगांव रानीपोखरी में 7.5 बीघा जमीन विक्रय करने के नाम पर धोखाधड़ी से उनसे एक करोड़ बीस लाख रुपये हड़प लिए। पैसे मांगने पर उनके साथ गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन