फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News Three flights could not land at the airport due to heavy rains kept circling for half an hour

Rishikesh News: भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई तीन फ्लाइट, आधे घंटे तक काटते रही चक्कर

Thu, 10 Aug 2023 12:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

एलायंस एयर की लखनऊ वाली फ्लाइट भी देहरादून के आसमान में पहुंची। लेकिन मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट भी आसमान में चक्कर लगाने लगी। इसके बाद इंडिगो की दिल्ली से देहरादून के आसमान में पहुंची फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाई।

विज्ञापन
Rishikesh News Three flights could not land at the airport due to heavy rains kept circling for half an hour
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुधवार शाम भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। जयपुर, लखनऊ और दिल्ली की तीन फ्लाइट को करीब आधे घंटे तक आसमान में होल्ड पर रखा गया। बारिश थमने के बाद तीनों फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई।
विज्ञापन


बुधवार शाम सबसे पहले इंडिगो की जयपुर वाली फ्लाइट करीब सवा छह बजे एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में पहुंची। उस वक्त जौलीग्रांट में भारी बारिश हो रही थी। जिस कारण पायलट फ्लाइट को रनवे पर लैंड नहीं कर पाए। विमान को वापस आसमान में मोड़ दिया। उसके बाद यह फ्लाइट आसमान में चक्कर लगाने लगी।
विज्ञापन


उसके बाद शाम साढे छह बजे एलायंस एयर की लखनऊ वाली फ्लाइट भी देहरादून के आसमान में पहुंची। लेकिन मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट भी आसमान में चक्कर लगाने लगी। इसके बाद इंडिगो की दिल्ली से देहरादून के आसमान में पहुंची फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों फ्लाइट रामगढ रेंज और बुग्गावाला के बीच आसमान में चक्कर लगाने लगी। करीब आधे घंटे बाद जौलीग्रांट में बारिश कम हुई तो सबसे पहले इंडिगो की जयपुर वाली फ्लाइट शाम 6.47 बजे, एलायंस एयर की लखनऊ वाली फ्लाइट शाम 6.55 बजे और इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट शाम सात बजे एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों को लेकर लैंड कराई गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश बरपा रही कहर..दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत, मलबे में साधु दफन

इंडिगो की मुंबई वाली फ्लाइट फिर रद्द
देहरादून एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से इंडिगो की मुंबई से सुबह आठ बजे आने वाली फ्लाइट नियमित एयरपोर्ट नही पहुंच रही है। बुधवार को भी इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह उड़ान मंगलवार को भी कैंसिल थी। बृहस्पतिवार को भी कैंसिल है। यह फ्लाइट लगातार तीन दिन कैंसिल हो चुकी है। जबकि इंडिगो की शाम वाली फ्लाइट नियमित है। विस्तारा ने पांच अगस्त से देहरादून-मुंबई के बीच सुबह सवा आठ बजे अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू की है। जिसके बाद इंडिगो की मुंबई की सुबह वाली फ्लाइट अब तक कई बार कैंसिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed