{"_id":"601eecd68ebc3e4b637f747e","slug":"aiims-director-and-his-wife-ram-temple-rishikesh-news-drn370003877","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स निदेशक और उनकी पत्नी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी एक-एक माह की तनख्याह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स निदेशक और उनकी पत्नी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी एक-एक माह की तनख्याह
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए एम्स के चिकित्सको और कर्मचारियो ने दी सहयोग राशि।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एम्स ऋषिकेश में कार्यरत चिकित्सक व अन्य कर्मचारी भी सहयोग के लिए आगे आए हैं। मंदिर निर्माण के लिए एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत और उनकी पत्नी वरिष्ठ सर्जन प्रो. बीना रवि ने एक-एक माह का वेतन दिया है।
इन दिनों विभिन्न संस्थाएं भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जनसहयोग की अपील कर रही हैं, जिसके तहत विभिन्न इलाकों में लोगों से आर्थिक सहयोग एकत्रित किया जा रहा है। नेशनल मेडिकोज एसोसिएशन एम्स शाखा इसके लिए आगे आई है। नेशनल मेडिकोज एसोसिएशन की शाखा अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी धर व आरडीए के अध्यक्ष डॉ. विनोद ने बताया कि संस्थान के फैकल्टी, चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों से सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, एमबीबीएस व नर्सिंग छात्र-छात्राओं के साथ ही संस्थान के सुरक्षाकर्मी व अन्य स्टाफ के लोग उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान कर रशीद प्राप्त कर चुके हैं। इस अभियान में डॉ. रविराज, डॉ. जितेंद्र, डॉ. आनंद, डॉ. अजय, डॉ. शिशिरा, कौशल, संकेत, रवेंद्र, बलराज, नवीन, दिव्यांश आदि सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रहे हैं।
धनवंतरी अस्पताल संचालक ने सौंपा एक लाख का चेक
ऋषिकेश। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से देहरादून रोड पर धनवंतरी हॉस्पिटल संचालक दिनेश ने एक लाख एक सौ 11 रुपये का चेक आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, जिला सद्भाव प्रमुख डॉ. हेतराम ममगाई, जिला सह संपर्क प्रमुख राकेश को सौंपा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेतराम ममगाई ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग मंदिर निर्माण के लिए स्वत: दान कर रहे हैं। इस दौरान राजेश भट्ट आदि मौजूद रहे।