{"_id":"65663b061781412d69076f94","slug":"after-the-news-of-sawing-on-fruit-trees-was-published-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-297009-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: उद्यान विभाग ने रानीपोखरी में हरे पेड़ काटने पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: उद्यान विभाग ने रानीपोखरी में हरे पेड़ काटने पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
Iचार सूखे पेड़ काटने की अनुमति लेकर दो हरे फलदार पेड़ों पर भी चला दी थी आरीI
थानो और बड़कोट रेंज में फलदार पेड़ाें पर आरी चलाने की खबर प्रकाशित होने के बाद उद्यान विभाग हरकत में आ गया है। उद्यान विभाग ने बाग स्वामी पर जुर्माना लगाया है। हालांकि, भोगपुर में काटे गए पेड़ों के मामले में वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
अमर उजाला में 28 नवंबर के अंक में थानो व बड़कोट में प्लांटिंग के लिए फलदार पेड़ों पर चली आरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद उद्यान विभाग डोईवाला ने कार्रवाई की है। सहायक उद्यान अधिकारी डोईवाला श्वेता चौहान ने बताया कि रानीपोखरी चौक के पास बाग स्वामी की ओर से चार सूखे पेड़ों की अनुमति मांग की गई थी। लेकिन दो हरे पेड़ भी काट दिए थे। कुल छह पेड़ काटे गए। उन्होंने बताया कि दो हरे पेड़ काटने पर 10 हजार का जुर्माना बाग स्वामी पर लगाया गया है। भोगपुर में जो पेड़ काटे गए हैं, उस पर वन विभाग कार्रवाई करेगा।