फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   After Raksha Bandhan, the colors of Janmashtami have

Rishikesh News: जन्माष्टमी को लेकर बाजार में छाई रौनक

Tue, 05 Sep 2023 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
After Raksha Bandhan, the colors of Janmashtami have
रक्षा बंधन के बाद बाजार अब जन्माष्टमी के रंग छाने लगा है। पूरा बाजार श्री कृष्ण के भक्ति मे डूब गया है। बाजारों में श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्तियां, बांसुरियां और नन्हे कन्हैया की ड्रेस लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर मूर्तियों की कीमत सौ से शुरू होकर एक हजार रुपये तक है। साथ ही झूले भी दो सौ से हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। वहीं कान्हा और राधा के वस्त्र चार सौ से सात सौ रुपये में मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जन्माष्टमी को लेकर घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों- शोरों से चल रही है। दीपक, घंटिया, झूले, पौशाक, अगरबत्तियां, धूप, कपूर, घी सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं। मिष्ठान की दुकानों पर दूध, दही, बर्फी, लड्डू की मांग बढ़ गई है। पूजन सामग्री पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक में मिल रही है। बाजारों में बर्तन और मूर्तियों की दुकानों पर लड्डू गोपाल और राधा कृष्ण की प्रतिमाएं विभिन्न रेंज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पोशाकों की बिक्री तेज हो गई है। राधा कृष्ण के रंग बिरंगे कपड़े लोगो को खूब भा रहे हैं। रोजाना पहनाने के लिए भी कपड़े इसी समय ही खरीद रहे हैं राधा कृष्ण के तकिए वाले झुले लोग खूब खरीद रहे हैं। दुकानों पर मेवे के आकर्षक स्टाॅल आकर्षक सजने लगे हैं। झांकियां सजाने में लगने वाले सामानों की बिक्री भी खूब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चे घर के मंदिर को सजाने के लिए रंग-बिरंगे कागज आदि की खरीदारी कर रहे हैं। मंदिरों में भीड़ इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों में लड्डू गोपाल सज गए हैं। मंदिरों की विशेष सजावट शुरू हो गई है। लोग भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने में जुट गए हैं। क्षेत्र में राधा कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध गोपाल मंदिर मधुबन आश्रमों को रंग बिरंगे आकर्षक लाइटों से और लडियों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed