{"_id":"624353364b45011c797d0b95","slug":"action-will-be-taken-for-those-who-are-negligent-in-duty-president-rishikesh-news-drn4076773161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई: अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई: अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को आयोजित बैठक में पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार और शांतिपूर्ण ढंग से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सफाई निरीक्षक को पर्यावरण मित्रों के कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। पालिका क्षेत्र में कूड़ा व गंदगी आदि फैलाने वालों पर तत्काल चालान कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने बताया उक्त समस्याओं के निस्तारण के लिए पालिका की ओर से शीघ्र ही एक टीम का गठन किया जाएगा। इस मौके पर ईओ तनवीर मारवाह, सभासद गजेंद्र सिंह, मनोज बिष्ट, विनोद सकलानी, विरेंद्र चौहान, सुभाष चौहान, धर्म सिंह, सुषमा नेगी, बिन्नो चौहान, वंदना थलवाल, अजय रमोला, राजू थलवाल, विजय, गोविंद जगूड़ी, सुमित और अशोक आदि मौजूद थे।
खुले में गोबर डालने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के क्षेत्रांतर्गत खुले में गोबर डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने सफाई निरीक्षक को आगामी 10 दिनों में पालिका क्षेत्रांतर्गत पालतू गायों और उनके स्वामियों के नाम रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पालिका में सार्वजनिक क्षेत्रों में कहीं भी गोबर आदि डालने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।