फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Threat to kill minister in Mahapanchayat case filed against two people in the case Rishikesh Uttarakhand news

Rishikesh: महापंचायत में मंत्री की हत्या की धमकी, मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

Sat, 27 May 2023 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2023 05:20 PM IST
सार

शहीद स्मारक में कुछ तथाकथित लोगों ने महापंचायत के नाम पर सभा आयोजित की थी।आरोप है कि महापंचायत के दौरान धर्मवीर प्रजापति और संजय सिलस्वाल ने 10 मिनट के लिए पुलिस को हटाने की बात कहते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
Threat to kill minister in Mahapanchayat case filed against two people in the case Rishikesh Uttarakhand news
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ भड़काऊ भाषण और उनकी हत्या की धमकी देने के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धर्मवीर प्रजापति और संजय सिलस्वाल के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे को तहरीर सौंपी। सुमित पंवार ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को गुमानीवाला के अमित ग्राम स्थित शहीद स्मारक में कुछ तथाकथित लोगों ने महापंचायत के नाम पर सभा आयोजित की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि महापंचायत के दौरान धर्मवीर प्रजापति और संजय सिलस्वाल ने 10 मिनट के लिए पुलिस को हटाने की बात कहते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। महापंचायत में हुई इस तरह की बयानबाजी से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद आगे की कार्रवाई
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह का भड़काऊ भाषण खुलेआम सभा में दिया गया है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, जगावर सिंह, बृजेश शर्मा, सतीश पाल, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, नितिन सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...सूजा मुंह, फटा सिर और बदबू: तीन महीने से पत्नी से हैवानियत करता रहा था पति, मंजर देख सिहर उठा पिता

क्या है मामला
दरअसल मंत्री प्रेमचंद द्वारा युवक सुरेंद्र नेगी से मारपीट के मामले में सुरेंद्र नेगी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को गुमानीवाला में महापंचायत का आयोजन किया था। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। आरोप है कि इसी महापंचायत को संबोधित करते हुए धर्मवीर प्रजापति और संजय सिलस्वाल ने मंत्री के खिलाफ अशोभनीय बातें कही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed