फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accident may occur due to broken pillars and bushes

Rishikesh News: टूटे पुश्ते और झाड़ियों के कारण हो सकता है हादसा

Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accident may occur due to broken pillars and bushes
लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग पर टूटे पुश्ते और झाड़ियों के कारण हादसा हो सकता है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि दो साल बीत जाने के बाद भी अधिकांश स्थानों पर टूटे पुश्ते नहीं लग पाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट (पौड़ी) की लापरवाही से लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग पर सफर करना चुनौती भरा हो गया है। स्थिति यह है कि ऊपर की ओर बड़ी-बड़ी झाड़ी उगी हैं और नीचे की ओर पुश्ते टूटे हैं। मोहनचट्टी, नौडखाल, गैंडखाल, धारीखाल, सिलोगी बाजार से पहले, परसूलीखाल, मष्टखाल सहित 10 से अधिक स्थानों पर टूटे हुए पुश्तों के कारण मोटर मार्ग अति संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन

झाड़ियों के कारण कई वाहन आपस में टकरा चुके हैं। स्थानीय निवासी केदार सिंह रावत, सुरेंद्र नेगी, राजेंद्र नेगी ने बताया कि मोटर मार्ग पर टूटे पुश्तों के निर्माण के लिए वह कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी कार्रवाई को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कागजों में कट रही सड़क की झाड़ी
लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग की झाड़ियां कागजों में ही कट रही हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो उक्त मोटर मार्ग की झाड़ियों के कटान के लिए एक एजेंसी को ठेका दिया गया है। लेकिन एजेंसी सड़क की झाड़ी नहीं काट पा रही है।

---

शहरी क्षेत्रों तक सिमट कर रह गया सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान

परिवहन विभाग कोटद्वार की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर शहरों में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इन दावों की पोल लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग खोल रहा है। सड़क के टूटे पुश्तों को लेकर परिवहन विभाग भी एनएच धुमाकोट और जिला प्रशासन पौड़ी को अवगत नहीं करा पा रहा है।

---
कोट
लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग पर जल्द ही टूटे हुए पुश्तों का निर्माण किया जाएगा। संबंधित एजेंसी की ओर से जल्द पुश्ते लगाए जाएंगे। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएच धुमाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed