{"_id":"16973dcdf29c4c5af78543a387c630ed","slug":"aaryan-in-all-india-kvs-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया केवीएस की टीम में रायवाला के आर्यन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया केवीएस की टीम में रायवाला के आर्यन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया केंद्रीय विद्यालय संगठन अंडर-14 फुटबाल टीम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व केवी रायवाला के छात्र वैदिक आर्यन धनै ने किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके धनै को विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। केंद्रीय विद्यालय स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 26 से 29 नवंबर तक अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई छत्तीसगढ़ में हुआ।
विज्ञापन
जिसमें प्रत्येक राज्यों की केवी टीमों के अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन नाम से एक अलग टीम ने भी शिरकत की। केवीएस की टीम देश के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालय की टीमों में से होनहार खिलाड़ियों के चयन से बनाई गई टीम है। उक्त टीम में प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी आर्मी कैंट रायवाला स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र वैदिक आर्यन धनै का चयन मिड फील्डर खिलाड़ी के तौर पर किया गया।
विज्ञापन
आर्यन धनै के साथ छत्तीसगढ़ गए केवि रायवाला के खेल प्रशिक्षक निर्भय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलते हुए केवीएस की टीम ने नाकआउट मुकाबले छत्तीसगढ़ की टीम को हराया और गुजरात की टीम से हार चुकी है। जिसमें आर्यन का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। आर्यन धनै एक दिसंबर तक आ जाएंगे।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के प्रख्यात फुटबालर को अपना आदर्श मानने वाले स्थानीय प्रतियोगिताओं से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके आर्यन के व्यवसायी पिता धनजीत धनै निवासी खांडगांव रायवाला स्वयं मिड फिल्डर खिलाड़ी हैं और अपने पुत्र के फुटबाल प्रशिक्षक भी खुद हैं। धनजीत धनै ने बताया कि बच्चे के आल इंडिया केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम में प्रतिभाग करने को लेकर गर्व महसूस हो रहा है।
खेल के प्रति बच्चे की रुचि को लगातार प्रोत्साहित करने आज हमें यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं से राष्ट्रीय स्तर तक अपने हुनर का लोहा मनवा चुके आर्यन को लेकर विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।