{"_id":"662d79424b96f28db40f9374","slug":"a-womens-conference-was-organized-by-all-india-marwari-in-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-400822-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नूतन, रचना और संगीता को दिलाई पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नूतन, रचना और संगीता को दिलाई पद की शपथ
विज्ञापन
Iअखिल भारतीय मारवाड़ी की ओर से महिला सम्मेलन आयोजितI
रेलवे रोड स्थित एक होटल में अखिल भारतीय मारवाड़ी की ओर से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष रितु अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था के नए अध्यक्ष नूतन अग्रवाल, सचिव रचना गर्ग, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल को शपथ दिलाई गई।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नम्रता गुप्ता ने अपने कार्यकाल की आख्या प्रस्तुत की। नवनियुक्त अध्यक्ष नूतन अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हमारा उद्देश्य है। गृह हरित तो धरा हरित का नारा लगाते हुए सदस्यों और अतिथियों को तुलसी, एलोवेरा के पौधे देकर सम्मानित किया। महिला सशक्तीकरण के तहत वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी के स्कूलों में जाकर बच्चों को होममेड केक सिखाने का प्रयास भी किया जाएगा। रक्तदान, मृत्यु के बाद नेत्रदान, अंगदान, देहदान आदि के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर रचना गर्ग, अनुप्रिया, रश्मि अग्रवाल, तनु जैन विभा, प्रियंका, बबीता, संगीता, सुमन गुप्ता, नीरू गुप्ता आदि शामिल रहे।