{"_id":"6a5d30443ca6d691e2007b3f","slug":"a-truck-collided-with-vehicles-parked-on-the-roadside-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1022343-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराया
Mon, 20 Jul 2026 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
ट्राला के टायर पर फंसा कबाड़ी की दुकान का सामान- स्रोत- जागरूक पाठक
ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्यामपुर फाटक के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सड़क किनारे पार्क किए गए वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
रविवार शाम करीब 5: 30 बजे एक बड़ा ट्रॉला ट्रक ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहा था। श्यामपुर फाटक के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे स्थित एक कबाड़ी की दुकान के सामने कबाड़ के बड़े-बड़े प्लास्टिक के थैलों पर ट्रक का अगला पहिया चढ़ गया।, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पार्क किए गए लोडर से जोर से टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर के आगे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हादसे का मुख्य कारण कबाड़ी की दुकान के बाहर सड़क तक फैला अतिक्रमण है। लोगों का कहना है कि पुलिस को सड़क पर पसरे अतिक्रमण को हटाना चाहिए। जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि श्यामपुर फाटक पर दुर्घटना की सूचना नहीं है। श्यामपुर पुलिस चौकी से जानकारी जुटाई जा रही है।