{"_id":"65760018b6060083bc024678","slug":"a-program-was-organized-under-the-vikas-bharat-sankalp-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-304900-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खाद और किटनाशक छिड़काव के लिए दिखाया ड्रोन का डेमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खाद और किटनाशक छिड़काव के लिए दिखाया ड्रोन का डेमो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iविकसित भारत संकल्प यात्रा में विशेषज्ञों ने किसानों को दी जानकारीI
भोगपुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि और ड्रोन विशेषज्ञों की मदद से किसानों को ड्रोन का डेमो दिखाया गया। आने वाले दिनों में किसानों को कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे किसान कुछ ही समय में अपने खेतों में फसलों पर कीटनाशक और खाद का स्प्रे कर सकेंगे। इससे किसानों को खेती करने में आसानी होगी।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में काऑडीनेटर सलिता अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में किसानों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी जा रही है। सहायक कृषि अधिकारी सोहन पोखरियाल ने कहा कि आने वाले दिनों में किसानों को सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे किसान अपनी फसलों पर आसानी से छिड़काव कर सकेंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीव नेगी, धर्मपाल, अजीत पाल, बीडीसी विजय भट्ट, नरदेव पुण्डीर, मोहित राणा, अरूण शर्मा, सुभाष रावत, महेंद्र पंवार, सुधीर रतूडी, पंचायत अधिकारी पूजा भारद्वाज, अफरोज खातून आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Iखेती में ड्रोन से ये होंगे लाभI
किसानों को खेती में ड्रोन से कई लाभ होंगे। ड्रोन से कम समय में ही फसलों पर कीटनाशक और खाद का छिड़काव किया जा सकेगा। पीठ पर लादकर स्प्रे मशीन से छिड़काव करते हुए किसान पर भी कीटनाशकों का दुष्प्रभाव पड़ता है। ड्रोन से छिड़काव में किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं ड्रोन टेक्नालॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फसलों की मॉनिटरिंग और उपज आदि का भी सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा।
I80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे ड्रोनI
सहायक कृषि अधिकारी सोहन सिंह पोखरियाल ने कहा कि फिलहाल किसानों को ड्रोन का डेमो दिखाया जा रहा है। जिसके बाद कृषि विभाग महिला समूहों को 80 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध कराएगा। कहा कि एक ड्रोन की कीमत साढ़े छह लाख से लेकर दस लाख तक है।