फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A procession featuring the Hanuman flag was taken out for the Ramlila.

Rishikesh News: रामलीला के लिए हनुमान ध्वज के साथ निकाली शोभायात्रा

Tue, 13 Oct 2026 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
A procession featuring the Hanuman flag was taken out for the Ramlila.
जौलीग्रांट। टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में आगामी 24 अक्तूबर से आयोजित होने वाली द्वितीय श्रीरामलीला के लिए हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन श्री नागराजा मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में ध्वज पूजन के साथ हुआ। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों को तिलक कर न्योता किया गया। इसके बाद हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड, मोलधार, गैस एजेंसी से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान ध्वज स्थापना और भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन


श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि टिहरी में दशकों पहले रामलीला हुआ करती थी लेकिन टिहरी बांध के कारण करीब 14 गांवों को अठूरवाला में बसा दिया गया। दशकों तक अठूरवाला में रामलीला नहीं हुई। पिछले वर्ष से क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष रणजीत गुसाईं ने कहा कि लगभग 45 वर्षों के अंतराल के बाद अठूरवाला में दूसरे वर्ष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। निर्देशक डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महासचिव करतार सिंह नेगी, संजय चमोली, राजेश कुंवर, जसवंत गुसाईं, बालेन्द्र सजवाण, विनोद कोठियाल, कमल सिंह राणा, बेताल सिंह नेगी, मनोरी लाल डोभाल, हरीश डोभाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed