फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A nurse of a hospital located in Kotwali area has

Rishikesh News: नर्स ने लगाया छेड़खानी का आरोप, डॉक्टर पर केस दर्ज

Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
A nurse of a hospital located in Kotwali area has
पुलिस कर रही मामले की जांच, डाॅक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र स्थित एक हॉस्पिटल की नर्स ने चिकित्सक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। नर्स की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं चिकित्सक ने आरोप को निराधार बताया है।



तहरीर में नर्स ने कहा कि वह विकासनगर स्थित डॉ. वीरेंद्र चौहान के चौहान हॉस्पिटल में बीते एक माह से बतौर नर्स कार्यरत थी। बीती 25 अगस्त को उसे अचानक पेट में दाहिनी तरफ दर्द उठा। उसने डॉक्टर चौहान को सायं करीब 7:30 बजे बताया। जिस पर डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। उस दौरान कोई महिला सहकर्मी भी नहीं थी।
विज्ञापन


आरोप है कि चिकित्सक ने उसके निजी अंग के साथ छेड़खानी की। इसकी जानकारी उसने अपनी वरिष्ठ नर्स को दी। आरोप लगाया कि अगले दिन डॉक्टर ने उसे अपने केबिन में बुलाकर दोबारा से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नर्स की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। दूसरी ओर डॉ. वीरेंद्र चौहान ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जांच से सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। पेट दर्द होने पर उन्होंने दवाएं दीं। किसी के बहकावे में आकर उन पर बेवजह आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed