{"_id":"6959185fe5dd21d3ff0bf9bd","slug":"a-motor-bridge-will-be-built-over-the-bean-river-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-136293-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बीन नदी पर बनेगा मोटर पुल, 24 गांवों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बीन नदी पर बनेगा मोटर पुल, 24 गांवों की राह होगी आसान
Sat, 03 Jan 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- टेंडर प्रक्रिया पूरा, 18.70 करोड़ की लागत से बनेगा
- 150 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा होगा मोटर पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। विकासखंड के बैराज चीला हरिद्वार मोटर मार्ग पर जल्द ही बीन नदी पर 18.70 करोड़ की लागत से मोटर पुल बनेगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस पुल के निर्माण से डांडा मंडल के 24 गांवों को फायदा मिलेगा।
गंगा भोगपुर और डांडा मंडल क्षेत्र के लोग करीब 15 वर्षों से बीन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व का क्षेत्र होने के कारण कई बार अनुमति को लेकर फाइल अटकी। केंद्रीय वन्यजीव बोर्ड व राज्य वन्यजीव बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया था।
बरसात में बीन नदी के उफान पर आने से डांडा मंडल क्षेत्र के करीब 24 गांव का ऋषिकेश से संपर्क कट जाता है। बीन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिस की ओर से आवाजाही बंद कर दी जाती है। वर्तमान समय में बीन नदी पुल के लिए मृदा परीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब पुल के पिलरों का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। मोटर पुल निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुके हैं। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
पातली गांव निवासी संदीप रावत ने बताया कि बीन नदी पर पुल निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार की ओर से ट्रैफिक डायवर्ट करना आसान हो जाएगा।
-- -
इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
गंगा भोगपुर मल्ला, गंगा भोगपुर तल्ला, चीला, भूमिया की सार, कसाण, बणास, किमसार, धारकोट, रामजीवाला, आवई, देवराणा, माला, गुंडी, ठुंडा, अमोली, ताछला, तिमल्याणी, चमकोटखाल आदि
-- -
कोट-
18.70 करोड़ की लागत से बीन नदी में डबल लेन मोटर पुल का निर्माण होना है। 150 मीटर लंबे और 7 मीटर चौड़े मोटर पुल के टेंडर हो चुके हैं। फरवरी 2027 में बीन नदी पुल का निर्माण कार्य पूरा होना है। - निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, दुगड्डा