फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A meeting was organized in the AIIMS campus under the

Rishikesh News: एम्स के बाहर सड़क से अतिक्रमण हटाएगा लोनिवि

Sun, 04 Feb 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
A meeting was organized in the AIIMS campus under the
Iएम्स परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
विज्ञापन

I

I
I

I- पोस्टमार्टम हाउस से लगी दीवार का अतिक्रमण चिह्नित करेगी टीमI

एम्स की समस्याओं को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में एम्स परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम योगेश मेहरा ने एम्स के बाहर रोड पर हुए अतिक्रमण को हटाने और पोस्टमार्टम हाउस से लगी दीवार पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के साथ ही नाले पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

एम्स के बाहर सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस और बीमार लोगों को एम्स में पहुंचने में परेशानी होती है। एसडीएम ने वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग को पोस्टमार्टम हाउस से लगी दीवार पर किए जा रहे अतिक्रमण को ध्वस्त करने और शिवाजीनगर में एम्स से सटे क्षेत्र में नाले पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




एम्स के समीप शिवाजीनगर से जुड़े नाले में जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण जल जमाव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर निगम को नाले की सफाई करवाने और ह्यूम पाइप के बरसाती पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा। एम्स परिसर स्थित मेडिकल स्टोरों में प्रतिबंधित दवा न बिके व दवाओं का उचित मूल्य लिए जाने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार चमन सिंह, सीओ संदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed