फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A herd of elephants came ahead of traffic

कानवाई के आगे आया हाथियों का झुंड

Sat, 25 Feb 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sat, 25 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
A herd of elephants came ahead of traffic
elephant - फोटो : Demo Pic

दून मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब कानवाई सिस्टम में गुजर रहे वाहनों के आगे हाथियों का झुंड आ धमका। मार्ग पर हाथियों को चहलकदमी करते देख लोग दहशत में आ गए। वनकर्मियों ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुए। आखिरकार हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

विज्ञापन


इस दौरान करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा। हाथी बाहुल्य दून मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत शाम साढ़े छह बजे से ऋषिकेश से दून और दून से ऋषिकेश आने वाले वाहनों को कानवाई व्यवस्था के तहत निकाला जाता है। शुक्रवार शाम रेंज कार्यालय से जैसे ही वाहनों का काफिला दून की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन


रेंज कार्यालय से महज पांच सौ मीटर आगे दस फूटी के पास हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर मार्ग पर आ गया। इसके बाद सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल अधीनस्थों के साथ पहुंचे और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि झुंड में दो मादा हाथी, दो नर और दो बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed