फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh Triveni Ghat A foot overbridge will be constructed to reach Triveni Ghat

Rishikesh News: त्रिवेणीघाट तक जाने के लिए बनेगा फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट से सीधे आस्था पथ पर पहुंचेंगे यात्री

Fri, 04 Apr 2025 09:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 04 Apr 2025 09:36 AM IST
सार

नगर निगम परिसर के नवनिर्माण व प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग पर मेयर शंभू पासवान व एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। मेयर शंभू पासवान ने बताया कि शुक्रवार से निगम कार्यालय स्थानांतरित किए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rishikesh Triveni Ghat A foot overbridge will be constructed to reach Triveni Ghat
ऋषिकेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम परिसर में बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद पैदल त्रिवेणी घाट जाने वाले पर्यटक व यात्री ओवरब्रिज से सड़क पार करेंगे। ओवरब्रिज के दूसरे छोर पर लगी लिफ्ट से पर्यटक व यात्री सीधे त्रिवेणी घाट आस्था पथ पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इस योजना निर्माण के लिए एमडीडीए और नगर निगम में सहमति बनी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर के नवनिर्माण व प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग पर मेयर शंभू पासवान व एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। मेयर शंभू पासवान ने बताया कि शुक्रवार से निगम कार्यालय स्थानांतरित किए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले निगम सभागार को खाली करने के साथ छोटे-छोटे विभागों को स्थानांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटक व तीर्थयात्री सीधे त्रिवेणीघाट आस्था पथ पर उतरेंगे
एमडीडीए के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए बहुमंजिला पार्किंग बनाने जा रहा है। जिसके लिए भूमि नगर निगम की है और निर्माण खर्चा एमडीडीए कर रहा है। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय, जल संस्थान, ऊर्जा निगम कार्यालय, सार्वजनिक शौचालयों व इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। तिवारी ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य करीब डेढ़ वर्ष रखा गया है। निर्माण स्थल एमडीडीए ने ले लिया है। शीघ्र ही भूमि पूजन और शिलान्यास कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर शंभू पासवान ने बताया कि सड़क पार करने के लिए पार्किंग के द्वितीय तल से फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। फुट ओवरब्रिज के दूसरे छोर पर लिफ्ट से पर्यटक व तीर्थयात्री सीधे त्रिवेणीघाट आस्था पथ पर उतरेंगे। यह कार्य द्वितीय चरण में किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें...Herbal Tea Benefits:  डायबिटीज, वायरल को दूर भगाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ, कुमाऊं विवि का पढ़ें ये शोध

पार्किंग की आय में दोनों की हिस्सेदारी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने कहा कि पार्किंग निर्माण निगम व एमडीडीए की संयुक्त पहल है। इसलिए पार्किंग से होने वाली आमदनी में दोनों विभागों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed