फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A dialogue program was organized in Rishikesh to

Rishikesh News: देशभर के ग्राम प्रधानों को मोबाइल एप से जोड़ने के लिए हुआ संवाद

Mon, 26 Feb 2024 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A dialogue program was organized in Rishikesh to
Iऋषिकेश में आयोजित राज्य के पहले संवाद कार्यक्रम में कई जिलों के 96 ग्राम प्रधान हुए शामिल
विज्ञापन

I

I
I

Iग्राम प्रधानों को एप से मिलेंगी पंचायत से जुड़ी जानकारियांI

देश के सभी राज्यों के ग्राम प्रधानों को एक एप से जोड़ने के लिए ऋषिकेश में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारतीय गुणवत्ता परिषद की ओर से प्रदेश का पहला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई जिलों के ग्राम प्रधान शामिल हुए। परिषद के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को एप और उससे जुड़ने के फायदे विस्तार से बताए।



एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के कार्यकारी कमेटी सदस्य विवेक गंगवार ने मोबाइल एप्लीकेशन की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एप से सभी राज्यों के ग्राम प्रधानों को जोड़ा जा रहा है। एप के माध्यम से पंचायती राज, ग्रामसभा के लिए वित्त आदि की जानकारी मिलती है। एप के माध्यम ग्राम प्रधान अपनी ग्रामसभा की समस्या का समाधान करवा सकते हैं। दूसरे राज्य की ग्राम सभाओं में विकास के मॉडल की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ग्राम प्रधान गुणवत्तापरक गांवों के प्रधानों को एप के माध्यम से फोन कर सहायता भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


भारतीय गुणवत्ता परिषद के कार्यकारी मैनेजर दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि एप आठ भाषाओं में है। यदि केरल के किसी गांवों को उत्कृष्ट गांव बनाया गया है तो उत्तर भारत के ग्राम प्रधान फोटो देखने के साथ ही उसे वहां लिखी भाषा को हिंदी में बदल सकता है। कहा कि ग्राम प्रधानों को एप से जोड़ने के देश के 12 राज्यों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि देशभर के ग्राम प्रधानों के एप से जुड़ने से आसानी से एक-दूसरे राज्यों के ग्राम प्रधान संवाद कर सकते हैं। ग्रामसभा के आय बढ़ाने के स्रोत सीख सकते हैं। संवाद कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुदप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत आदि जिलों के 69 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। इस अवसर पर चंद्रमोहन पोखरियाल, शोभन कैंतुरा, बीना भंडारी, मीनू क्षेत्री, दिपाली नेगी, हेमंत शर्मा, लवीना, ललित शर्मा, उमेश यादव, भास्कर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iऐसे एप डाउनलोड कर सकते हैंI



गूगल प्ले स्टोर में जाकर सरपंच संवाद मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड होने के बाद ओटीपी प्राप्त कर मोबाइल नंबर जोड़ना होगा। उसके बाद अपनी ग्राम सभा क्षेत्र की एक सेल्फी खींचनी होगी। मोबाइल से सत्यापन होने के बाद आप सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस एप से विशिष्ट ग्राम प्रधान समूह, लाइव प्रसारण, ऑडियो वीडियो भी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed