{"_id":"6a5548d3ba3a3c303f03d8b5","slug":"a-boy-was-swept-away-in-the-ganges-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1017530-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पशुलोक बैराज के पास गंगा में बालक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पशुलोक बैराज के पास गंगा में बालक बहा
Tue, 14 Jul 2026 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर शाम 04:30 बजे एक बालक गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एम्स ऋषिकेश के समीप पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान एक बालक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि बालक की पहचान चंदन शर्मा (12) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर 29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। बताया कि बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन