{"_id":"5c7c354fbdec2259c53e24ff","slug":"91551643983-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में जल्द शुरू होगी एंडोस्कोपी से स्कल बेस सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में जल्द शुरू होगी एंडोस्कोपी से स्कल बेस सर्जरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में एंडोस्कोपी से कान के ऑपरेशन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में चिकित्सकों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी सांझा की। इस दौरान ई-पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि संस्थान में एंडोस्कोपी से नाक, कान व गले के ऑपरेशन पहले से ही किए जा रहे हैं। भविष्य में संस्थान रोगियों को एंडोस्कोपी से स्कल बेस की सर्जरी भी शुरू की जाएगी।
ईएनटी विभागाध्यक्ष व आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने एम्स में एंडोस्कोपी विधि से कान के ऑपरेशन के बारे में बताया। इंटरनेशनल फेकल्टी इटली प्रो. डेनियल मार्चीयोनी व आस्ट्रेलिया प्रो. निर्मल पटेल ने एंडोस्कोपी से स्कल बेस की सर्जरी (कान के रास्ते दिमागी सर्जरी) के बारे बताया साथ ही सर्जरी की विधि व किन रोगियों को यह सर्जरी करानी चाहिए और मरीज के लाभ के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इटली के डॉ. एलीजिया, डॉ. रोजी व दुबई के डॉ. मुस्तफा ने एंडोस्कोपी से कान के ऑपरेशन में प्रयोग की जाने वाली तकनीक, इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों और कठिनाइयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सचिव डॉ. मनु मल्होत्रा, डॉ. केपीएस मलिक, डॉ. राकेश केन, ईएनटी विभाग के डॉ. अमित त्यागी, डॉ. मधुप्रिया, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद थे।