फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ग्रामीणों ने खुद पेयजल लाइन बिछानी की शुरू

ग्रामीणों ने खुद पेयजल लाइन बिछानी की शुरू

Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद पेयजल लाइन बिछानी की शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सभा बुकंडी में डेढ़ साल से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ग्रामीणों ने खुद ठीक करते हुए सरकार को आइना दिखाया है। समाज सेवी विकास नेगी ने बताया कि बीते वर्ष जून व जुलाई महीने के दौरान भारी वर्षा के कारण यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा बुकंडी में पेयजल लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया था।
विज्ञापन

ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रधानमंत्री पोर्टल से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल व जलनिगम व जलसंस्थान तक शिकायत की गई लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। थक हार कर ग्रामीणों ने खुद सरकारी सिस्टम को आइना दिखाते हुए पेयजल लाइन को ठीक करने की पहल की। ग्रामीणों ने इसके लिए चंदा एकत्रित कर पेयजल पाइप लाइन को ठीक करने का निर्णय लिया। ग्राम सभा तक पाइप लाइन लाने के लिए गांव के बुजुर्गों व युवाओं ने दुर्गम चट्टानों पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed